Dalsinghsarai

दलसिंहसराय के पाड़ में किसान की करंट लगने से मौत:11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में खेत देखने गए एक किसान की 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पाड़ वार्ड संख्या-2 निवासी स्वर्गीय रामचंदी सहनी के 45 साल के बेटे नरेश सहनी के रूप में हुई है। नरेश सहनी खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्थानीय लोगों ने देख कर मचाया था शोर

 

नरेश सहनी अपने खेत की स्थिति देखने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान खेत के पास स्थित ट्रांसफार्मर के पास 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। अनजाने में वह टूटे हुए तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए।घटना के समय आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने नरेश सहनी को जमीन पर गिरा देखा और शोर मचाया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक के भाई गणेश सहनी ने बताया कि नरेश सहनी चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में तीन बेटा और दो बेटी हैं, जिनमें से अधिकांश बच्चों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटे अभी अविवाहित है। गणेश सहनी के अनुसार, नरेश सहनी परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे और खेती के जरिए पूरे परिवार का खर्च चलाते थे।घटना की सूचना मिलने के बाद दलसिंहसराय थाना पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

थाना अध्यक्ष इरशाद अली ने बताया कि बिजली करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत होने की सूचना मिली हुई थी।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!