Samastipur

हाईवा की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक घायल:एकगिरफ्तार

समस्तीपुर में उजियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-122 स्थित कमला गेट चौक पर रविवार सुबह करीब 7 बजे एक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बालू लदे हाईवा और साइकिल-ठेले के बीच हुई टक्कर में यह घटना हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

 

मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 30 वर्षीय राकेश कुमार पंडित के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला वार्ड 02 निवासी 50 वर्षीय दयाली सिंह हैं, जिनका निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हाईवा के उपचालक वैशाली जिले के राजापाकर निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार किया है।

 

परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया

 

घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने कमला गेट के पास एनएच-122 पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। वे मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे।सड़क जाम की सूचना मिलने पर उजियारपुर थाना के दारोगा राजू कुमार और अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

 

स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर उपचालक को पकड़ा

 

हादसे को अंजाम देकर भाग रहे हाईवा के उपचालक को स्थानीय लोगों ने सातनपुर चौक के पास खदेड़कर पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे उजियारपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हाईवा को भी जब्त कर लिया और उपचालक को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार सुबह दयाली सिंह अपना ठेला लेकर सातनपुर चौक की ओर जा रहे थे, और राकेश पंडित भी साइकिल से उसी दिशा में जा रहे थे। इन दोनों के ठीक पीछे मुसरीघरारी की ओर से आ रहा बालू लदा 18 चक्का हाईवा दलसिंहसराय की ओर जा रहा था, तभी यह टक्कर हुई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!