Samastipur

हलई पुलिस ने चोरी की बुलेट और मोबाइल दुकान से चुराए गए सामान के साथ युवक को दबोचा

समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हलई थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की हंटर बुलेट मोटरसाइकिल और मोबाइल दुकान से चुराए गए कई मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए हैं। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सूर्यपुर गांव में छापेमारी।

दिनांक 13.06.2026 को हलई थानाध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम सूर्यपुर स्थित अभिषेक कुमार झा, उम्र 30 वर्ष, पिता स्व. अस्वनी झा के घर छापेमारी की गई। मौके से एक चोरी की हंटर बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसके दोनों चक्के, सीट, टंकी व अन्य पार्ट्स खोलकर अलग-अलग रखे हुए थे। पुलिस ने जब अभिषेक कुमार झा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि सूर्यपुर में स्थित मोबाइल दुकान से उसने दो बार चोरी की थी। चोरी का सामान अपने घर में छुपाकर रखा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ओपो कंपनी के 2 मोबाइल, टेक्नो कंपनी का 1 मोबाइल, 2 खुले हुए मोबाइल, 500 जीबी की 1 हार्ड डिस्क, 1 माइक का ओटीजी और 1 रिचार्जेबल लिथियम आयन बैटरी बरामद की।

 

छापामारी दल में ये रहे शामिल.

इस कार्रवाई में पु.अ.नि. शैलेश कुमार, थानाध्यक्ष हलई थाना, पु.अ.नि. सुजित कुमार, अपर थानाध्यक्ष, पु.अ.नि. श्वेता कुमारी, म.पु.अ.नि. स्नेहा कुमारी और स.अ.नि. कृष्णा शर्मा सहित हलई थाना एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!