Dalsinghsarai

असिंचक में बाल्टी में रखा भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

दलसिंहसराय।उत्पाद विभाग पटोरी की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से गुप्त सूचना के आधार पर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है.उत्पाद थाना की टीम ने मथुरापुर असिंचक वार्ड-03 में छापेमारी की.असिंचक निवासी लाल बाबू राय के पुत्र नीरज कुमार के घर में छापेमारी के दौरान 20 बाल्टी में रखा विदेशी शराब जप्त किया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरन कुमार के रूप में हुई है,जो शराब का अवैध रूप से कारोबार करते थे.बरामद शराब की मिलान करने पर घर में प्लास्टिक के 20 बाल्टी में छुपा कर रखा था.इसमें विसकी 180 एम एल का 906 टेट्रा पीस और 375 एम एल की 19 बोतलें शामिल हैं.कुल 170.250 लीटर विदेशी शराब जप्त किया.

 

छापेमारी दल का नेतृत्व निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष उत्पाद पटोरी मुकेश कुमार ने किया.उत्पाद विभाग ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई.पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!