समस्तीपुर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान,पुलिस ने बताये ठगी से बचने के तरीके
समस्तीपुर: पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम के देखरेख में साइबर थाना समस्तीपुर द्वारा हिमगिरि उत्सव पैलेस, समस्तीपुर में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस जागरूकता अभियान में The Umeed Internship Program-2026 के कर्मी एवं विद्यार्थियों को साइबर थाना की टीम द्वारा साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस ने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की।
*इन बिंदुओं पर दी गई जानकारी*
कार्यक्रम में निम्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई:
– *सोशल मीडिया*: Facebook, Instagram, Telegram, Whatsapp आदि के माध्यम से होने वाले साइबर अपराध से बचाव।
– *फाइनेंस*: बैंकिंग और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े साइबर फ्रॉड से कैसे बचें।
– *वीडियो कॉल*: Whatsapp, मैसेंजर व अन्य ऐप से आने वाले अनचाहे वीडियो कॉल से बचाव।
– *ऑनलाइन शॉपिंग*: Amazon, Flipkart, Myntra, Meesho जैसे प्लेटफॉर्म पर होने वाले फ्रॉड से सुरक्षा।
– *मोबाइल गुम होने पर*: CEIR Portal पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया।
– *फेक ID से ठगी*: दोस्त के नाम से बने फेक फेसबुक ID से हो रहे फ्रॉड से बचाव।
– *निवेश के नाम पर ठगी*: Investment के नाम पर होने वाले साइबर अपराध से सतर्कता।
– *OLX-Facebook फ्रॉड*: सामान खरीद-बिक्री के नाम पर हो रहे फ्रॉड से बचने के उपाय।
– *ATM फ्रॉड*: ATM स्थानांतरण के नाम पर ठगी से सुरक्षा।
– *AEPS फ्रॉड*: Aadhar Enabled Payment System के जरिए हो रहे फ्रॉड से बचाव।
– *जॉब फ्रॉड*: नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड की पहचान।
समस्तीपुर पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध मुख्यतः भय और लोभ से फलता है। आमजन से अपील है कि भय और लोभ में न आएं और साइबर अपराध से खुद को दूर रखें। किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत National Cyber Crime Help line के टॉल फ्री नंबर 1930 या NCRP Portal पर शिकायत दर्ज करें।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
