सोनपुर–बरौनी एवं बरौनी–दिनकरग्राम सिमरिया रेलखंड का गहन निरीक्षण
बेगूसराय।पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन द्वारा दिनांक 11 एवं 12 जून 2026 को सोनपुर–बरौनी एवं बरौनी–दिनकरग्राम सिमरिया रेलखंड का व्यापक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान महनार रोड, मोहिउद्दीननगर,मानसी स्टेशन एवं मानसी माल गोदाम,रनिंग रूम,अधिकारी विश्राम गृह सहित विभिन्न रेलवे परिसंपत्तियों का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण क्रम में दिनांक 12 जून 2026 को गड़हरा रेलवे कॉलोनी तथा दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही दिनकर ग्राम सिमरिया में संयुक्त क्रू लॉबी एवं विस्तारित क्रू रेस्ट रूम का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया गया, जिससे रनिंग स्टाफ को बेहतर कार्य एवं विश्राम सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मंडल रेल प्रबंधक ने गड़हरा रेलवे यार्ड, गुड्स शेड तथा एचएचपी इलेक्ट्रिक लोको शेड का भी गहन निरीक्षण किया। इस दौरान लोको शेड के विस्तार हेतु चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर बल दिया गया तत्पश्चात विद्युत लोकोशेड के अधिकारियों के साथ बैठक किये।
स्टेशन निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था, पैनल रूम, फुट ओवर ब्रिज, यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस निरीक्षण के दौरान मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,श्री धीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री राजेश सरन,सहायक सुरक्षा आयुक्त,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजिनियर (कर्षण & वितरण) श्रीमती अस्मिता नारायण एवं विभिन्न शाखा अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति रहे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
