Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट: आठ लड़कियों का हुआ रेस्क्यू

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सरैया थाना क्षेत्र के रतवारा चंदन गांव स्थित एक लाइन होटल के पास मकान में छापेमारी हुई। इसमें आठ युवतियों को सुरक्षित बचाया गया है, जबकि आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध देह व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए, एसएसपी के निर्देश पर सरैया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अभिजीत कौर और सरैया थाना अध्यक्ष के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

दो युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले

 

पुलिस टीम ने पूरी तैयारी के साथ चिन्हित ठिकाने की घेराबंदी की और अचानक छापेमारी कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। जब टीम ने मकान के कमरों की तलाशी ली, तो एक बंद कमरे में दो युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

 

 

एसडीपीओ ने मामले में जानकारी दी है।

पुलिस ने मौके पर ही दोनों पुरुष बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, रैकेट का मुख्य संचालक और परिसर का मालिक पुलिस की भनक लगते ही फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने कमरों की सघन तलाशी के दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, कई मोबाइल फोन और कैश रुपये बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं, ताकि रैकेट के मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके।

 

एसडीपीओ ने की मामले की पुष्टि

 

एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि पुलिस को रतवारा चंदन गांव में अनैतिक देह व्यापार चलाए जाने की सटीक जानकारी मिली थी। छापेमारी के दौरान कुल 8 महिलाओं और युवतियों को रेस्क्यू किया गया है, जिन्हें सुरक्षित अभिरक्षा में रखकर आगे की काउंसिलिंग और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वे इस धंधे में कब से संलिप्त थे और उनके तार कहां-कहां जुड़े हैं।एसडीपीओ ने साफ कहा कि परिसर का मालिक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने मकान को भी सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!