Samastipur

समस्तीपुर:आईएआरआई ने 500 किसानों को दिया धान के बीज एवं फलदार आम का पौधा

समस्तीपुर जिला अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र पूसा बिहार के अध्यक्ष डॉ प्रियरंजन कुमार ने मोतिहारी जिला के 500 किसानों के बीच धान एवं आम का पौधा वितरण किया। मौका था महात्मा गांधी समेकित अनुसंधान संस्थान पिपराकोठी में अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

इस कार्यशाला में मुख्यरूप से धान के नवीनतम बीजों में पीएनआर 381, पूसा 44, पूसा 1824, के करीब करीब 25 क्विंटल तथा आम के पौधा में आम्रपाली एवं मल्लिका का 100 पौधा, अरुणिमा 120 पौधा, एवं शाही व चाइना लीची के 100 पौधा का वितरण किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह सहित अन्य मंत्री की मौजूदगी थी। कार्यशाला के दौरान वरीय वैज्ञानिक डॉ तमोघना साहा, डॉ सतीश नायक, डॉ मो हसनैन आदि मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!