Samastipur

समस्तीपुर:केंद्रीय चयन परिषद की सिपाही भर्ती परीक्षा 14 व 17 जून को 15 परीक्षा केन्द्रों पर होंगी 

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर :केंद्रीय चयन परिषद द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय तथा परिवहन विभाग में क्रमशः मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 एवं 17 जून 2026 को किया जाएगा. जिला समस्तीपुर अंतर्गत कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक संचालित की जाएगी.परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु डीसीसी सूर्य प्रताप सिंह को समन्वय कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है, जो परीक्षा संयोजक को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे.

 

 

 

 

इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपस्थित सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही विभाग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में नोडल पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता ऋषभ राज, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!