समस्तीपुर:पिकअप पर लदे भारी मात्रा में शराब जब्त, वाहन चालक गिरफ्तार
समस्तीपुर: जिले के पटोरी अनुमंडल में मद्य निषेध थाना की पुलिस ने गुरूवार सुबह गुप्त सूचना पर आधार पर चकरमन गांव के समीप ताजपुर-बख्तियार न्यू हाइवे पर घेराबंदी बनाकर पिकअप पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया. वहीं वाहन चालक को भी रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.
पकडे गए वाहन चालक की पहचान राजस्थान के जयपुर जिला के मुल्लीपुरा थानाक्षेत्र के राजू सिंह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में बताई गई है. उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी पटोरी थानाक्षेत्र में ताजपुर-बख्तियार न्यू हाइवे पर एक पिकअप पर शराब छिपाकर परिवहन किया जा रहा है. जिसके बाद मद्य निषेध थाना पटोरी के थानाक्षेत्र मुकेश कुमार ने नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर उक्त मार्ग में घेराबंदी बनाई गई. इस दौरान टीम ने शराब लदे पिकअप को जब्त किया. वहीं वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. जब्त वाहन पर आलू के 35 सडे हुए बोरों के बीच भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाया गया था. उन्होंने जब्त शराब की मात्रा 631.80 लीटर बताई है.
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पकडे गए आरोपित ने पुलिस को बताया कि पटना के मीठापुर बस स्टैंड के समीप उसे शराब लदा पिकअप प्राप्त हुआ. उसके पूर्व के आपराधिक इतिहास का भी पता चला है. वर्ष 2025 में समस्तीपुर में बंगरा थाना की पुलिस ने उक्त आरोपित को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि पकडे गए आरोपित और वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छापेमारी दल में मद्य निषेध थाना पटोरी के मुकेश कुमार समेत सशस्त्र बल शामिल रहे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
