समस्तीपुर:मृतक जवान को विधायक ने दी श्रद्धांजलि,परिजनों में मचा कोहराम
समस्तीपुर।पटोरी थाना क्षेत्र के हेतनपुर पंचायत स्थित चांदपुर धमौन गांव निवासी पवित्र दास के पुत्र, प्रशिक्षु सिपाही श्रीराम कुमार का प्रशिक्षण के दौरान हीटवेव की चपेट में आने से असामयिक निधन होने की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह मृतक जवान के घर पर पहुचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। युवा श्रीराम कुमार ने अपने परिश्रम, अनुशासन और सेवा-भाव से परिवार एवं समाज के सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया था, लेकिन नियति ने उनसे यह अवसर छीन लिया। विधायक ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर मुखिया मनोज राय,गौतम दास,राम अनुज यादव,विंदवासनी दास सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।