दलसिंहसराय:भूमि विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,3 गिरफ्तार
दलसिंहसराय :अंगारघाट थाना क्षेत्र के हरपुर रेवाड़ी गांव में भूमि विवाद में हुये झगड़े सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. घटना में अंगारघाट के अपर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह को हमलावरों ने गलादबा कर जान मारने का प्रयास किया गया. उनके कमर से सर्विस रिवॉल्वर भी हमलावरों ने छीनने का प्रयास किया. परंतु वे इसमें असफल रहे. जबकि इस दौरान पुलिस ने समझदारी से काम लेते हुए तीन हमलावरों को गिरफ्तार करने सफल रहा. अपर थानाध्यक्ष ने घटना में 5 ज्ञात व 10 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध केस भी दर्ज करवाया है.
वहीं हमलावरों से चोटिल होने के बाद एसआई धीरेन्द्र सिंह ने सदर अस्पताल समस्तीपुर में जाकर अपना इलाज कराया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेवाड़ी वार्ड संख्या 9 निवासी सुखलाल साह का पुत्र सूरज कुमार उर्फ सूरज सोनी, एवं उसका भाई आलोक कुमार उर्फ आलोक सोनी के अलावा नरेश साह की पत्नी राज कुमारी देवी के रूप में बताया गया है.
दलसिंहसराय सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 10 बजे अंगारघाट थाना में कार्यरत डायल 112 पुलिस टीम को कॉल आया कि घटना स्थल पर सुरेश साह का पुत्र शिवम कुमार व सूरज सोनी के बीच मे झंझट हो रहा है. इसकी सूचना पर जब अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची तो वहां गिरफ्तार आरोपियों ने अपने समर्थकों के साथ पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. हमलावरों ने दारोगा धीरेन्द्र सिंह की जान लेने की नीयत से गला दवा दी. साथ ही उनकी सर्विस रिवॉल्वर भी छीनने की कोशिश की गई. पुलिस ने इनमें तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य का भी तलाश जारी है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
