Patna

राशन लाने के विवाद में पति ने रॉड से सिर पर वार कर पत्नी को मार डाला

औरंगाबाद के कुटुंबा थाना के दधपा गांव में राशन लाने को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय चंचली देवी के रूप में हुई है। वह बारुण थाना क्षेत्र के पोखराही गांव की मूल निवासी थी। उसका विवाह करीब छह वर्ष पूर्व दधपा गांव निवासी सनोज मेहता के साथ हुआ था। दोनों की दो वर्ष की एक पुत्री भी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ग्रामीणों एवं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सरकारी राशन उठाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ था। बताया जाता है कि परिवार में राशन कार्ड को लेकर पहले से ही मतभेद चल रहा था। परिवार के बड़े बेटे के अलग रहने चले जाने के बाद घर में एक ही राशन कार्ड से राशन लेने की व्यवस्था बनाई गई थी। ग्रामीणों के अनुसार पिछले महीने राशन सनोज मेहता ने उठाया था। इस बार वह राशन लाने से इंकार कर रहा था। चंचली देवी लगातार पति से राशन लाने की बात कह रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। यह धीरे-धीरे उग्र विवाद में बदल गई। विवाद के दौरान सनोज का गुस्सा बेकाबू हो गया। उसने घर में रखी लोहे की रॉड उठाई। उसने पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में चंचली देवी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसके सिर से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। इससे उसकी मौत हो गई।

 

पुलिस ने शुरू की जांच, हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद कुटुंबा थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल से खून से सनी लोहे की रॉड बरामद कर ली है, जिसका इस्तेमाल हत्या में किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के सटीक कारणों की जानकारी सामने आएगी। थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है।

 

पत्नी को छोड़ फरार हो गया आरोपी घटना के बाद आरोपी पति ने घायल पत्नी को अस्पताल पहुंचाने या किसी प्रकार की सहायता करने के बजाय मौके से फरार होना ही बेहतर समझा। कुछ देर बाद घर के अन्य सदस्य और आसपास के लोग कमरे में पहुंचे तो चंचली देवी को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!