Begusarai

पति की प्रताड़ना से तंग विवाहिता सास से बोली- पोते का ध्यान रखिएगा फिर दे दी जान

बेगूसराय.सनहा उत्तर पंचायत के नया टोला गांव में मंगलवार शाम एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग और लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतका के पिता ने पति समेत चार लोगों के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका की पहचान अलीशा खातून के रूप में हुई है। वह मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र स्थित हजरतगंज खनकाह रोड की निवासी थी। वह मोहम्मद नौशाद की पुत्री थी। वर्ष 2021 में उसकी शादी सनहा नया टोला निवासी याकूब खान के पुत्र मोहम्मद क्याम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। दंपती का चार वर्षीय पुत्र अयान है। कई बार पंचायत के बाद भी सुधरा ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। लोगों का कहना है कि मो. क्याम नशे की हालत में पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उसके स्वभाव से उसकी पत्नी तंग आ गई थी। इसी आक्रोश में आकर उसने जहर खाकर जान गंवा दी। ग्रामीणों ने बताया कि अलीशा शांत स्वभाव की महिला थी और परिवार के साथ सामान्य जीवन जीना चाहती थी। उसकी मौत से गांव में शोक का माहौल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

5 लाख रुपए दहेज मांगने का आरोप थाना में दिए आवेदन में मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनका दामाद शराब का आदी है और अक्सर नशे की हालत में घर पहुंचकर अलीशा के साथ मारपीट करता था। वह मायके से पांच लाख रुपए लाने का दबाव बनाता था। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। आवेदन के अनुसार मंगलवार दोपहर अलीशा ने अपनी मां से मोबाइल पर बातचीत की थी और अपनी तबीयत ठीक होने की जानकारी दी थी। शाम में अचानक सूचना मिली कि उसने जहर खा लिया है। सूचना मिलने पर परिजन सनहा नया टोला पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।

 

मौत से पहले सास से कही थी अंतिम बात मामले को और मार्मिक बनाती है वह बात, जो मृतका ने कथित तौर पर जहर खाने के बाद अपनी सास से कही। मृतका की सास के अनुसार अलीशा ने कहा था, मां जी, अब मैं नहीं बचूंगी। मेरे बेटे अयान का ख्याल रखिएगा। अगर उसके पालन-पोषण में परेशानी हो तो उसे उसके नाना-नानी के घर भेज दीजिएगा। हालांकि सास ने पति द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!