Samastipur

मोरवा मोहनपुर में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर मार डाला:घरेलू कलह की घटना 

समस्तीपुर।मोरवा प्रखंड के मोहनपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 20 वर्षीय ज्योति कुमारी के रूप में हुई है, जो छोटू उर्फ रामचंद्र की पत्नी थी। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही ताजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एक साल पहले हुई थी शादी

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्योति कुमारी मूल रूप से पूर्णिया जिले की रहने वाली थी। करीब एक वर्ष पूर्व उसकी शादी छोटू उर्फ रामचंद्र से हुई थी। बताया जाता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। छोटू वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

 

बुधवार दोपहर में हुआ विवाद

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार दोपहर खाना खाने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। इसके कुछ समय बाद ज्योति का शव उसके घर से बरामद किया गया। घटना के बाद घर के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।मृतका के एक रिश्तेदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद ताजपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

 

दरोगा सालु कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा फरार परिजनों की तलाश की जा रही है।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!