मोबाइल चोरी कर भाग रहे आरोपी की पिटाई:लोगों ने जूते से पीटा
भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोढ़ा गेट के पास आज मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। युवक ने लोदीपुर चौक स्थित एक सैलून से मोबाइल चोरी कर ली थी और भागने की कोशिश कर रहा था।
सैलून संचालक और उनके परिजनों ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से चोरी की मोबाइल बरामद होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और युवक की लात-घूंसों और जूतों से पिटाई कर दी गई। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
करीब दस मिनट तक युवक की पिटाई होती रही, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी।फिलहाल, शिकायत लोदीपुर थाना में दर्ज नहीं कराई गई थी।लोदीपुर चौक स्थित सैलून में संचालक मंटू कुमार का पोको कंपनी का मोबाइल फोन दुकान में रखा हुआ था।इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर सैलून में पहुंचा। मौका मिलते ही उसने मोबाइल चुरा लिया और वहां से निकल गया। कुछ देर बाद जब मंटू कुमार को मोबाइल गायब होने का एहसास हुआ, तो उन्होंने अपने भाइयों के साथ युवक की तलाश शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों की मदद से उसका पीछा किया गया और करीब तीन किलोमीटर दूर कोड़ गेट के पास उसे पकड़ लिया गया। मंटू कुमार ने बताया कि युवक से मोबाइल के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन वह लगातार इनकार करता रहा। उसकी जेब की तलाशी ली गई, जिसमें चोरी हुआ मोबाइल बरामद हो गया। मोबाइल मिलने के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। बाद में मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने आरोपी युवक को छोड़ दिया, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से भाग निकला। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
