समस्तीपुर:पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवान की इलाज के दौरान हुई मौत
समस्तीपुर : रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन स्थित पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई गई. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चांदपुर धमौन गांव निवासी पवित्र दास के 22 वर्षीय पुत्र बिहार पुलिस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे श्रीराम कुमार की मौत बुधवार को पटना स्थित एम्स में ईलाज के दौरान हो गई.
उक्त गांव निवासी श्रीराम 5 माह पूर्व ही बिहार पुलिस में भर्ती हुआ था. भर्ती के बाद बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन स्थित पुलिस केंद्र मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था. तेज धुप में मंगलवार को जारी प्रशिक्षण के दौरान श्रीराम अचानक बेहोश होकर गिर गया. गंभीर अवस्था में प्रशिक्षण दे रहे अधिकारियों ने श्रीराम के सह प्रशिक्षुओं के सहयोग से उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया.अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. बुधवार की सुबह उक्त जवान ने दम तोड़ दिया.
बिहार पुलिस के इस जवान के मौत ने बिहार पुलिस मुख्यालय के प्रति कई सवाल छोड़ गया. जवान के मौत की सूचना मिलते ही पुरे गांव में मातम पसर गया.घटना की सूचना मिलते के बाद एक और जहां उसके परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है तो दूसरी ओर जवान के ग्रामीण गुस्सा है.फिलहाल ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा मृतक जवान के शव के घर पर आने का इंतजार कर रहे हैं.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
