बिहार में 13 जून तक भारी बारिश की चेतावनी:लोगों के मोबाइल फोन पर भेजा गया अलर्ट
पटना.मौसम विभाग ने 13 जून तक बिहार में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर लोगों के फोन पर वॉर्निंग मैसेज भी भेजा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 13 तारीख तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
साथ ही, 11 और 12 जून, 2026 को तेज़ हवाओं (50-60 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की भी आशंका है।
इधर, गर्मी के बीच मुजफ्फरपुर औप मधुबनी में मौसम बदला है। इन दोनों जिलों में दोपहर 3 बजे के बाद बारिश हुई है। खगड़िया में तेज धूप के बाद बादल छाए हैं। सुबह-सुबह बगहा में झमाझम बारिश हुई।मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 24 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 9 जिलों में यलो अलर्ट है।
10 जिलों में बारिश, गर्मी से मिली राहत
पिछले 24 घंटे में 10 जिलों में तेज हवा के साथ झमामझ बारिश हुई। इन जिलों में बेतिया, मोतिहारी, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, अररिया और मुंगेर में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। बेगूसराय में एक ऑटो के ऊपर पोल गिर गया। ड्राइवर बाल-बाल बच गया।
अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों तक बिहार में अधिकतम तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जिन जिलों में बारिश होगी, वहां का तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।जबकि दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। सप्ताह के अंत तक अधिकांश जिलों में गर्मी से कुछ राहत मिलने के संकेत हैं।
राजधानी में आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। शाम और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने के आसार है।
बिहार में मानसून कब तक पहुंचेगा
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। पूर्वी भारत की ओर उसकी प्रगति जारी है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बिहार में अगले कुछ दिनों के भीतर मानसून के प्रवेश की संभावना जताई जा रही है।मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 12 से 15 जून के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून दस्तक दे सकता है, जिसके बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
