ऑनलाइन ठगी का शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर थाने ने लौटाए 52 हजार
समस्तीपुर।विभूतिपुर।साइबर ठगों का शिकार हुई महिला को साइबर पुलिस ने बड़ी राहत दी है। पुलिस ने ठगी के 52,000 रुपये वापस कराकर पीड़िता को सौंप दिए। आवेदक नीतू देवी, पति शंभू महतो, निवासी सिथिया बुजुर्ग दक्षिण वार्ड नं-12, थाना विभूतिपुर, जिला समस्तीपुर के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी।
पीड़िता ने National Cyber Crime Reporting Portal के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 30506260068109 है।साइबर थाना, समस्तीपुर ने मामले की जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई की। जांच के बाद आज दिनांक 10.06.2026 को आवेदक को ठगी की पूरी राशि 52,000 रुपये वापस कराई गई।
पुलिस की अपील
साइबर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना देने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
