समस्तीपुर जिले के 4,08,414 पेंशनधारियों को राशि डीबीटी के माध्यम दी गई
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत् सभी 6 प्रकार के पेंशन योजना के लाभुकों को 1100 रूपये की दर से माह-मई 2026 की राशि भुगतान हेतु डीबीटी के माध्यम से अंतरण का लाईव प्रसारण जिला स्तर पर वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा सभी पेंशनधारियों को पेंशन की राशि हस्तान्तरण की गई. पेंशनधारियों को सभी 6 प्रकार के पेंशन योजना के लाभुकों को समस्तीपुर जिला अन्तर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में-77829, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेशन में 2,02,364, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 24636, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में-37,891, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना में-2971, बिहार निःशक्तता पेशन योजना में-62723 कुल-4,08,414 पेंशनधारियों को कुल-47,15,58,900 की राशि डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री के द्वारा अंतरण किया गया.
जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा बधाई दी गई तथा जीवन प्रमाणिकरण के लंबित पेंशनधारियों से अनुरोध किया गया कि अविलम्ब अपना जीवन प्रमाणिकरण करा लें. जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा दिया गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जनसम्पर्क पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रशाखा, प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, नजारत उप समाहर्त्ता, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषाग उपस्थित हुए।