दलसिंहसराय:बैंक से पीछा कर महिलाओं को शिकार बना रहे है बदमाश, दो महिला से एक लाख 15 हजार की छीनताई
दलसिंहसराय,शहरी क्षेत्रों में इन दिनों दिनदहाड़े छीनताई की कई घटना सामने आरही है.जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.बदमाश बैंक के पास से ही रैकी कर के लोगो का पीछा कर उनका पैसा छीन कर फरार हो जाते है. ताज़ा मामला शहर के 33 नंबर गुमटी काली चौक कि ओर जाने वाला रास्ते पर हुई. जहाँ एक महिला से बदमाशों ने 49 हजार रुपय छीन कर फरार हो गया. इस संबंध में पीड़िता मकदमपुर कोनेला निवासी मंजय यादव कि पत्नी काजल कुमारी ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि वह शहर के एसबी आई मैन ब्रांच से काम के लिए 49 हजार कि निकासी कर पैसा पर्स में रख बाहर आई. वही से घर की ओर जाने के लिए एक टोटो पकड़ी. टोटो जैसी ही आगे बढ़ी, 33 नंबर रेलवे गुमटी के आगे माँ भवानी मार्बलस के पास पीछे से अपाची सवार बदमाश आये और पैसो से भरा पर्स झपटा मार कर फरार हो गया.शोर गुल भी की परन्तु तब तक वह आँखों से ओझील हो चूका था।
वही दूसरी छीनताई की घटना बीते दिनों की है.जब बैंक से रुपये निकालकर पति के साथ घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने 65 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज से भरा बैग छीन कर फरार हो गया.पीड़िता बसढ़िया निवासी बिंदेश्वर कुमार सिंह की पत्नी प्रतिभा कुमारी ने इस संबंध में थाने में आवेदन देते हुए बताया की वह पंजाब नेशनल बैंक से 55 हजार रुपये निकालकर थैले में रखी थी.थैले में पहले से 10 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की पासबुक,एटीएम कार्ड भी थे.वह अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से घर के लिए निकलीं.उनके पति अम्बिका इलेक्ट्रॉनिक्स के पास सामान खरीदने रुके.वह भी उसी जगह खड़ी थी. तभी 33 नंबर रेलवे गुमटी की ओर से काले रंग की पल्सर पर सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए.
महिला ने शोर मचाया और बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन उनका पता नहीं चला.पीड़िता द्वारा शिकायत पर बैंक में लगे सीसीटीवी खंगाला गया तो एक बदमाश सीसीटीवी में दिखा.जिसे पीड़िता ने पहचाना किया है.शहर में छीनताई कि बढ़ती घटना से पुलिया गश्ती पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. लोगो का कहना है कि पुलिस आम लोगो कि सुरक्षा के लिए परन्तु दलसिंहसराय में रोजाना बढ़ रहे आपराधिक घटना से पुलिस कि लापरवाह व्यवस्था का ही कारण है. अगर पुलिस सही से काम करें तो ऐसी घटना नहीं होंगी.आवेदन मिलने के बाद पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज एंव घटना स्थल पर पहुंच जाँच में जुट गई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
