समस्तीपुर में डूबने से दादी-पोते की मौत:भैंस धोने के दौरान हादसा
समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक हादसा हुआ है। भैंस धोने के दौरान पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से दादी और उनके पोते की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।मृतकों की पहचान शाहपुर परोहि वार्ड एक निवासी गंगा चौधरी की 45 साल की पत्नी विभा देवी और बाबुल चौधरी के 8 साल का बेटा अंकुश कुमार के रूप में की गई है।
ग्रामीण भोला चौधरी ने बताया कि विभा देवी अपने दो पोतों, 8 वर्षीय अंकुश कुमार और 7 वर्षीय कारी कुमार, के साथ भैंस चराने बगल में गई थीं। इसी दौरान, बड़ा पोता अंकुश कुमार भैंस धोने के लिए पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में चला गया। वह गहरे पानी में डूबने लगा।
पोते के चिल्लाने की आवाज सुनकर दादी विभा देवी उसे बचाने के लिए गड्ढे में कूद गईं, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी डूब गईं। छोटा पोता कारी कुमार चिल्लाते हुए घर पहुंचा और परिजनों को घटना की सूचना दी।परिजनों ने मौके पर पहुंचकर विभा देवी और अंकुश कुमार को गड्ढे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना विभूतिपुर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत दादी और पोते के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन।
विभूतिपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि शाहपुर परोहि गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दादी पोता की मौत हो गई ।पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मृतक दादी-पोता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है ।उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के तरफ से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आपदा के तहत मिलने वाले राशि जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
