पीएम मोदी के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए:नित्यानंद राय
पटना.नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री सबसे लंबे समय तक पद पर रहने का एक नया पड़ाव 10 जून को पूरा करने जा रहे हैं। पिछले 12 वर्षों का दौर महिला, गरीब और किसान कल्याण पर केंद्रित रहा है। इस दौरान 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया गया।
ये बातें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी क्षमता मजबूत की और कई बड़े निर्णय लिए गए। इनमें अनुच्छेद 370 हटाना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, गरीबों के लिए आवास और स्वच्छता ढांचे का विस्तार शामिल है।
उन्होंने कहा कि आपदाओं और कोविड व युद्ध जैसे संकटों के बावजूद अर्थव्यवस्था ने गति बनाए रखी और भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। उन्होंने कहा कि साल 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य पाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। दुनिया में प्रति व्यक्ति आय भारत का होगा। कहा कि आज किसान खुशहाल हैं। नौजवानों को रोजगार मिला है। महिलाओं को उन्नति और सम्मान मिला है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
