Samastipur

समस्तीपुर में गोली के साथ 2 युवक गिरफ्तार:जेब में जिंदा कारतूस लेकर घूम रहे थे, ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना पुलिस ने मूसेपुर गांव से 3 जिंदा कारतूस के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान भागीरथपुर गांव निवासी अमरेश सहनी के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है तो वहीं दूसरे युवक की पहचान मूसेपुर गांव निवासी भगवत राय के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक अपने अपने पेंट के जेब में कारतूस रखे हुआ था। कहीं जा रहे थे इसी दौरान स्थानीय ग्रामीण उक्त युवक को कारतूस के साथ देख लिया इसके बाद इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सूना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और दोनों युवक को दबोच लिया। थाने ले आई जब पुलिस ने युवक के पास सर्च किया तो सुमित कुमार के पास से पुलिस ने 2 जिंदा कारतूस बरामद की जबकि नीतीश कुमार के पास से पुलिस ने 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है।

इस मामले में कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों युवक को दबोच लिया गया है युवक के पास से 3 जिंदा कारतूस बरामद हुई है, हालांकि दोनों युवक से पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस ने बताया कि दोनों युवक से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!