Patna

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा ट्रक, ड्राइवर और खलासी घायल

पटना.शेखपुरा नगर क्षेत्र के हसनगंज रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार सुबह एक बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस सड़क हादसे में ट्रक चालक और खलासी बुरी तरह घायल हो गए। सुबह सैर पर निकले लोगों ने घायल चालक और खलासी को ट्रक से निकालकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान अरवल जिले के एकरौजा निवासी पप्पू सिंह के पुत्र सोनू कुमार तथा कुर्था थाना क्षेत्र के देवा बीघा निवासी विजय यादव के पुत्र मंतोष कुमार के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालू लदा ट्रक औरंगाबाद के दाऊदनगर से बालू लेकर शाहपुर के रास्ते मुंगेर जा रहा था। इसी दौरान हसनगंज रेलवे फाटक के पास तीखे मोड़ पर झपकी आने से चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना के दौरान रेलवे का एक सिग्नल भी क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क किनारे लगी रेलिंग भी बुरी तरह टूट गई। इसके अलावा बड़े वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए लगाए गए लोहे के भारी स्लैब को भी ट्रक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद रेल प्रशासन क्षतिग्रस्त सिग्नल और अन्य संरचनाओं का आकलन करने में जुटा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!