Patna

गायब हुई चार लड़कियों को 36 घंटे में पुलिस किया बरामद, मौलवी गिरफ्तार

पटना।चिरैया:शिकारगंज थाना क्षेत्र के कपूरपकड़ी गांव से 3 जून को एक साथ गायब हुई चार लड़कियों को पुलिस ने महज 36 घंटे में बरामद भी कर लिया है. वही विदेश में ले जाकर बेचने के नीयत से अपहरण करने वाले मदरसा में पढ़ाने वाले मौलवी को गिरफ्तार भी कर लिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

गिरफ्तार मौलवी की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के करसहिया गांव निवासी मो.अशफाक(25) के रूप में हुई है. जिससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है. जानकारी देते हुए सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मौलवी कपूरपकड़ी गांव के एक मदरसा में पढ़ाता हैं. इसी क्रम में उसने एक साथ चार लड़कियों को बहला फुसला कर अपहरण कर लिया. जिसे आरोपी के घर से सकुशल बरामद कर लिया गया है. बताया गया है कि चारों लड़कियों में से एक के साथ मदरसा में पढ़ाने वाले मौलवी का प्रेम प्रसंग चल रहा था.

 

 

जिसे मोहरा बना कर उसने अन्य लड़कियों को अपने जाल में फंसाया. फिर एक साथ सभी नाबालिग लड़कियों को लेकर फरार हो गया. अपहृत लड़कियों को नेपाल लेकर भागने ही वाला था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया है. आरोपी के घर से एक लड़की का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. छापेमारी टीम में डीएसपी अभिषेक कुमार के साथ सर्किल इंस्पेक्टर सच्चिदानंद पांडेय, थानाध्यक्ष गोपाल कुमार, पी एस आई संतोष कुमार व अंशु कुमारी सहित पुलिस बल मौजूद था.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!