Patna

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 12 लोग अरेस्ट,महिलाएं-पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले

खगड़िया शहर में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टाउन थाना क्षेत्र स्थित दयाल वैष्णव होटल में छापेमारी की।इस दौरान पुलिस ने करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही होटल के मालिक, संचालक और मैनेजर को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार थाना रोड स्थित कुछ होटलों में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दयाल वैष्णवी होटल में छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान होटल के विभिन्न कमरों से कई पुरुष और महिलाओं को बरामद किया गया, जिसके बाद सभी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

 

सदर डीएसपी बोले-लगातार मिल रही थी सूचना

 

सदर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास बनाए रखने तथा प्राप्त शिकायतों के सत्यापन के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि थाना रोड क्षेत्र के कुछ होटलों में गलत गतिविधियां संचालित होने की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की।

 

लोगों से पूछताछ जारी,कानूनी कार्रवाई जल्द

 

डीएसपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान उनकी भूमिका और गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम।

गौरतलब है कि हाल ही में जिले के महेशखूंट क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक पर हुई छापेमारी के दौरान भी कथित देह व्यापार से जुड़े आरोप सामने आए थे। ताजा कार्रवाई के बाद जिले में संचालित अन्य संदिग्ध ठिकानों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है। यदि जांच के दौरान अन्य व्यक्तियों या स्थानों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!