Begusarai

बेगूसराय में चौकीदार की पिटाई का CCTV वायरल:पीड़ित बोला- ड्यूटी के समय हुई मारपीट

बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक सरकारी चौकीदार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र में 31 मई के रात की है, जब चौकीदार राहुल कुमार को बदमाशों ने रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंगों की ओर से चौकीदार के साथ गाली-गलौज की जा रही है और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से क्रूरतापूर्वक मारपीट की जा रही है। पीड़ित चौकीदार बरौनी पंचायत-2 के रहने वाले राहुल कुमार तेघड़ा थाने में प्रतिनियुक्त है।

 

एक आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

 

चौकीदार राहुल का कहना है कि यह घटना सरकारी नोटिस का तामिला करने जाने के समय हुई है। लेकिन जांच के दौरान सामने आया है कि सरकारी काम के दौरान कोई घटना नहीं हुई है। बल्कि पहले से चल रहे विवाद में मारपीट हुई है। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

 

राहुल के अनुसार 31 मई की रात करीब 8 बजे सरकारी नोटिस तामिला कराने के लिए अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से जा रहे थे। जैसे ही वह बरौनी-2 स्थित सूरज कुमार के घर के सामने पहुंचे, वहां पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। सात बदमाशों ने स्कूटी रोकते ही जातिसूचक और गंदी-गंदी गालियां देने लगे और उनके पास रखे नोटिस को छीन लिया।

 

दस्तावेज को फाड़ने का लगाया आरोप

 

जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने सरकारी दस्तावेज को टुकड़े-टुकड़े कर फाड़ डाला। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से अपने हाथों में लिए फाइटर, लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में सिर फट गया और खून बहने के कारण वह जमीन पर गिर गए। उसके बाद भी बदमाश लात-घूंसों और लाठियों से पीटते रहे।इसी बीच उसकी जेब में रखे 21 सौ रुपए भी लूट लिए। हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण जुटने लगे, तो सभी आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। उन लोगों ने कहा कि तुम मेरे घर पर पुलिस को लेकर पकड़वाने के लिए क्यों लाते हो। चौकीदार का कहना है कि तेघड़ा थाना के आरोपी मनीष कुमार के घर पर छापेमारी की गई थी। इसी खुन्नस में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया।

 

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

 

ग्रामीणों के सहयोग से घायल चौकीदार का इलाज अनुमंडल अस्पताल तेघड़ा में कराया गया है। तेघड़ा थाना में BNS की धाराओं 126(2), 115(2), 352, 351(2), 303(2), 109 और 132 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सब-इंस्पेक्टर नवीन कुमार को IO बनाया गया है। सीसीटीवी फुटेज और आवेदन के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

 

डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि तेघड़ा थाना में तैनात चौकीदार राहुल कुमार के साथ मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। राहुल कुमार के बयान पर तेघड़ा थाना में चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी शुभम कुमार को कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि राहुल चौकीदार के साथ मारपीट की घटना आपसी लड़ाई के कारण हुई है। ड्यूटी के दौरान कोई घटना नहीं हुई है। रात में जब घर पर थे, तभी घर के पास घटना हुई है। इस घटना से सरकारी काम का कोई संबंध नहीं है। पहले से ही आरोपियों से राहुल का विवाद चल रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!