New To India

मां-बेटी ने ‘श्रीवल्ली’ गाने पर किया कमाल का डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो ।

नई दिल्ली:इंडियन लोग कितने फिल्मी है इसका अंदाजा तो हम सभी को होगा. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी लोगों को बॉलीवुड (Bollywood) के रंग में रंगा हुआ देखा जा सकता है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में साउथ के सिनेमा ने भी लोगों पर तगड़ा असर छोड़ा है. यही वजह है कि अब साउथ के ज्यादातर स्टार की फिल्में हिंदी में डब होकर बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) का खुमार लोगों के सिर पर ऐसा चढ़ा कि हर कोई हैरान है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

असल में पुष्पा फिल्म के डायलॉग्स तो लोगों के जेहन में बस चुके हैं. सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया में ‘श्रीवल्ली’ (Srivalli) सॉन्ग का अलग ही जलवा है, जिसके हुक स्टेप्स पर लोग जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं. अब इंटरनेट पर मां-बेटी का एक डांस वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें दोनों ‘श्रीवल्ली’ की धुन पर झूम रहे हैं. वीडियो में मां-बेटी की जोड़ी को देख लोग खुश हो गए.

यहां देखिए वीडियो-
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि मां-बेटी की ये जोड़ी ‘श्रीवल्ली’ गाने का हुक स्टेप कर रही है. उनका ये खूबसूरत अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इतना ही नहीं, दोनों का ड्रेसिंग सेंस और एक्सप्रेशन्स भी कमाल हैं. नतीजतन हर कोई मां-बेटी की इस जोड़ी का दीवाना हो गया. वीडियो देखकर साफ लग रहा है मां-बेटी के डांस मूव्स से प्रोफेशनल डांसर्स से कम नहीं है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर nivedithashetty नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है. क्लिप के कैप्शन में लिखा गया- ‘श्रीवल्ली’, इस खूबसूरत गीत पर हमारा एक छोटा सा प्रयास. इस पर सजना और परफॉर्म करना पसंद था. उम्मीद है आप भी इसका आनंद उठाएंगे. न्यूज लिखे जाने तक 18 हजार लाइक्स और 2 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही कई और लोगों ने भी ये वीडियो शेयर किया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!