Patna

बिहार पुलिस के 228 नव प्रशिक्षुओं का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न,हैरत अंगेज करतब दिखाया 

सीतामढ़ी. पकटोला स्थित सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 20वीं वाहिनी परिसर में मंगलवार को बिहार पुलिस के 228 नव प्रशिक्षुओं का 10 माह के प्रशिक्षण के उपरांत भव्य दीक्षांत परेड समारोह संपन्न हो गया. दीक्षांत समारोह के मौके पर सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पटना के महानिरीक्षक निशित कुमार उज्ज्वल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

उन्होंने सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया, उसके बाद राष्ट्रध्वज और भारतीय संविधान को साक्षी मानते हुए सभी नव आरक्षियों ने सत्य और निष्ठापूर्वक शपथ ली. मुख्य अतिथि श्री उज्ज्वल ने नवप्रशिक्षुओं के अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रशिक्षण की सराहना की. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं ने कठिन प्रशिक्षण के माध्यम से जो ज्ञान, कौशल और मूल्य अर्जित किए हैं, वे भविष्य में उन्हें एक सक्षम एवं जिम्मेदार पुलिसकर्मी बनने में सहायक होंगे. उन्होंने सभी नवप्रशिक्षुओं को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई देते हुए राष्ट्र एवं समाज की सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया. दीक्षांत परेड के दौरान प्रशिक्षुओं ने मार्च पास्ट, मास पीटी, टैटू ड्रिल, योगाभ्यास, मैट वर्क तथा स्नैप शूटिंग का शानदार प्रदर्शन किया,

 

 

 

जिसे उपस्थित अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा. समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया. इस मौके पर उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय मुजफ्फरपुर सरोज कुमार ठाकुर, 20वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट मुकेश कुमार गुर्जर, 51वीं वाहिनी के कमांडेंट संजीव कुमार सिंह, 20वीं वाहिनी के उप कमांडेंट बिरजू रजक, सहायक कमांडेंट सह प्रशिक्षण अधिकारी ओडेरा कारा काना सहित अन्य गणमान्य अधिकारी भी मौजूद रहे. इसके अलावा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं के परिजन, सशस्त्र सीमा बल के कार्मिक एवं उनके परिवार जन उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!