समस्तीपुर से पटना, दलसिंहसराय का बस भाड़ा बढ़ा,आगामी 8 जून से लागू होंगी नई दरें
समस्तीपुर : बिहार में डीजल की कीमतों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी के बाद अब आम यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ना तय हो गया है. परिवहन विभाग की अधिसूचना और ईंधन के दामों में आई तेजी को देखते हुए समस्तीपुर जिले में यात्री बसों का भाड़ा पुनर्निर्धारित कर दिया गया है. इस मुद्दे को लेकर आज जिला मोटर व्यवसायी संघ, समस्तीपुर के बैनर तले संघ कार्यालय में बस मालिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की.
ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण लिया गया फैसला
बैठक में बस मालिकों ने डीजल की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त की. जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग की अधिसूचना और डीजल के मौजूदा मूल्यों को ध्यान में रखते हुए जिले से गुजरने वाले सभी मुख्य मार्गों के यात्री भाड़े में संशोधन करना अनिवार्य हो गया था.आपसी सहमति से सभी रूटों का नया भाड़ा तय कर दिया गया है, जो आगामी 8 जून 2026 से प्रभावी रूप से लागू हो जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जल्द ही ट्रक मालिकों के साथ बैठक कर स्थानीय माल भाड़े (ट्रक एसोसिएशन रेट) का भी नए सिरे से निर्धारण किया जाएगा.
प्रमुख रूटों की नई किराया सूची (रुपये में)
यात्रियों की सुविधा और स्पष्टता के लिए मुख्य मार्गों का नया निर्धारित किराया इस प्रकार है:
क्र.सं.
रूट (कहां से कहां तक)
नया निर्धारित किराया (₹)
1.
समस्तीपुर से पटना
180/-
2.
समस्तीपुर से हाजीपुर
160/-
3.
समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर
140/-
4.
समस्तीपुर से बेगूसराय
150/-
5.
समस्तीपुर से महुआ
120/-
6.
समस्तीपुर से मोहद्दीनगर
110/-
7.
समस्तीपुर से जंदाहा
100/-
8.
समस्तीपुर से पटोरी
80/-
9.
समस्तीपुर से रोसड़ा
70/-
10.
समस्तीपुर से दलसिंहसराय
70/-
11.
समस्तीपुर से पूसा
50/-
12.
रोसड़ा से पटना
280/-
13.
रोसड़ा से दलसिंहसराय
60/-
14.
दलसिंहसराय से पटना
200/-
15.
हसनपुर से पटना
320/-
16.
ताजपुर से
पटना 140/-
बैठक में ये रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला मोटर व्यवसायी संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे. मुख्य रूप से संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महासचिव मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बिंदु राय, अरुण राय, सुनील राय, अशोक राय, रामकृष्ण राय, उमेश राय, रिंकू सिंह, कामेश्वर महतो, विनय कुमार सिंह, कम्मल राय, कुंदन कुमार और मोहम्मद शकूर सहित भारी संख्या में स्थानीय बस ऑपरेटर शामिल हुए.सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नए भाड़े के प्रस्ताव को मंजूरी दी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
