Vaishali

सोनपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 320 लोगो को पकड़ा,वसुला इतने रुपय 

वैशाली।रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों में वैध टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूकता एवं बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 01 जून 2026 को सोनपुर मंडल में व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यह विशेष अभियान मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन के कुशल नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री धीरज कुमार के मार्गदर्शन में मंडल की विभिन्न टिकट जांच टीमों, वाणिज्य निरीक्षकों एवं रेलवे स्टाफ के समन्वित प्रयासो से किया गया। अभियान के अंतर्गत मंडल के प्रमुख स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों, यात्री ट्रेनों तथा संवेदनशील रेलखंडों में सघन टिकट जांच की गई।

 

इसी क्रम में सोनपुर मजिस्ट्रेट द्वारा सोनपुर रेड एवं हाजीपुर स्क्वॉड टीम के साथ हाजीपुर स्टेशन पर विशेष मजिस्ट्रेट

 

टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान कुल *320* मामले दर्ज किए गए तथा जुर्माने के रूप में ₹ *1,79,840/-* की राशि लिये गए।

 

इसके अतिरिक्त सोनपुर मंडल में चलाए गए मेगा टिकट चेकिंग अभियान के अंतर्गत कुल *3047* मामले दर्ज किए गए, जिनसे ₹ *22,29,700* /- राजस्व अर्जित किया गया ।

 

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील है कि वे सदैव उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी ऐसे सघन जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!