Patna

मौसम अपडेट:बिहार-6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना:चलेगी गर्म हवा

पटना.बिहार में अगले कुछ दिनों तक अधिकांश जिलों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। दिन में तेज धूप, गर्म पछुआ हवा और बढ़ती उमस लोगों को परेशान करेगी।मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 48 से 72 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिलों में गर्मी का असर सबसे अधिक रहेगा। 30kmph की रफ्तार से गर्म हवा चल सकती है।गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर और नवादा जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं पटना, भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा और आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

 

 

बीते 24 घंटे में 40.1 डिग्री के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। जबकि सासाराम और सीवान में बारिश हुई।

 

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक सबसे कठिन रहेगा समय

 

मौसम विभाग ने खासकर दोपहर 12 से 4 बजे के बीच सतर्क रहने की सलाह दी है। सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है। सड़कें और इमारतें तेजी से गर्म होकर वातावरण का तापमान और बढ़ा देती हैं।विशेषज्ञों के अनुसार इस अवधि में बाहर निकलने पर शरीर में पानी की कमी, थकान, चक्कर और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

 

खुले स्थानों पर काम करने वाले मजदूरों, किसानों, रिक्शा चालकों और डिलीवरी कर्मियों को सबसे अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

30kmph की रफ्तार से चल सकती हैं गर्म हवा

 

बिहार के कई हिस्सों में पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से गर्म पछुआ हवा चलेगी। दोपहर में हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ये हवाएं गर्मी के प्रभाव को और बढ़ाएंगी और लू जैसी स्थिति पैदा कर सकती हैं।विशेष रूप से खुले मैदानों और ग्रामीण इलाकों में इन गर्म हवाओं का असर अधिक महसूस होगा। कई स्थानों पर लोगों को ऐसा महसूस हो सकता है कि वास्तविक तापमान से भी अधिक गर्मी पड़ रही है।

 

पटना में रहेगी उमस

 

राजधानी में आज मौसम पूरी तरह गर्म और शुष्क रहेगा। सुबह से ही तेज धूप निकलेगी और दिन चढ़ने के साथ गर्मी तेजी से बढ़ेगी।मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 39°C से 43°C के बीच और न्यूनतम तापमान 30°C से 31°C के आसपास रह सकता है।

 

समस्तीपुर में मौसम शुष्क बना हुआ है

समस्तीपुर में सुबह से ही मौसम गर्म है। सुबह से ही तीखी धूप है। पिछले 24 घंटा के दौरान अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!