Patna

टावर पर चढ़ लडका ने किया प्यार का इजहार, लगी भीड़   

पटना.बेतिया।नौतन: सुदूर दियारा अवस्थित थाना क्षेत्र के श्यामपुर कोतराहां पंचायत गांव में शनिवार की दोपहर पूर्व मुखिया झुनना सिंह व पूर्व जिप सदस्य मुन्ना सिंह के मोबाइल टावर पर अपने प्यार का इजहार कराने को लेकर एक युवक चढ़ गया.आते जाते लोगों की नजर जब उस युवक पर पड़ी तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.लड़के की पहचान भुलन मांझी का पुत्र टुन्ना मांझी के रूप में हुई है.थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि कोतराहां से शनिवार की दोपहर सुचना मिली की एक लड़का पुर्व जिप सदस्य के मोबाइल टावर पर चढ़कर जान देने की धमकी दे रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दर्जन पुलिसकर्मी कोतराहां पहुंचे तथा टावर को चारों तरफ से अपने कब्जे में ले लिया गया.जब लड़का से उतरने को कहा गया तो वह किसी लड़की से प्यार के बारे में इंकार करने पर वह जान देने की बात पर अड़ा रहा.पुलिस को काफी मशक्कत करने तथा उक्त लड़की से फोन कराकर उससे नीचे उतरने की बात कहलवाई गई.तब वह लड़का नीचे उतरा.पुलिस ने उक्त युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना लाई है.पुछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!