7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन,भक्तिमय हो रहा माहौल
पटना.मधुबनी: नगर क्षेत्र के बरैयाटोल में पंडित कुंजबिहारी मिश्र के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का सात दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है. जिससे पूरे इलाके में भक्तिरस की धारा बह रही है.
आचार्य कुंजबिहारी मिश्र कथा का प्रवचन कर रहे हैं. जिससे पूरे गांव में भक्ति का माहौल है. प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमर रही है.
कथावाचक पंडित कुंजबिहारी मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल्य रुप का वर्णन सहित गोवर्द्धन पूजा का वर्णन किया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि जब नंदगांव में बाबा नंद और अन्य लोग देवराज इंद्र की पूजा की तैयारी करने लगे तो कन्हैया ने उन्हें रोका और सभी लोगों से गोवर्द्धन पूजा करने को कहा. जिसके बाद ऐसा ही किया गया. देवराज इंद्र इससे कूपित हो गये और भयंकर आंधी बारिश आयी. पर भगवान कृष्ण ने अपनी एक उंगली पर गोवर्द्धन पर्वत को उठा लिया और इसी के नीचे सभी नंदवासी आश्रय लिया. गोवर्द्धन भगवान की महिमा बहुत है. कथा वाचक पंडित कुंजबिहारी मिश्र ने कहा कि जो कोई भी भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन को बृंदावन जाते हैं, उन्हें गोवर्द्धन की परिक्रमा करना चाहिये.
कथा के बीच बीच मे भव्य गीत संगीत से वातावरण काफी रमणीय हो रहा है.
इससे पहलने माता यशोदा के द्वारा भगवान के बाल्य रुप को बांधने, बकासुर की हत्या, भगवान ब्रह्मा के मन मे श्रीकृष्ण के भगवान बने रहने की संशय का भव्य तरीके से वर्णन किया. कथा में इससे आगे कालीदह में कालिया नाग के साथ बंधने का वर्णन किया. कथा के अंत में श्रीमद्भागवत भगवान की भव्य आरती किया गया. प्रसाद वितरण के बाद कथा का समापन किया गया. रविवार को कथा का समापन किया जायेगा.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
