Samastipur

रोसड़ा में फर्नीचर कारखाने से चोरी मामले का खुलासा,दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार,11 औजार बरामद

समस्तीपुर,रोसड़ा थाना क्षेत्र के आदित्य विजन के निकट स्थित अमर कुमार के फर्नीचर कारखाने में 22 मई की रात हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरी गए 11 फर्नीचर औजार भी बरामद कर लिए गए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

*क्या है मामला:*

22 मई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने अमर कुमार के फर्नीचर कारखाने से फर्नीचर बनाने में काम आने वाले कीमती औजार और अन्य सामग्री चुरा ली थी। चोरी गए सामान की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई थी। इस संबंध में रोसड़ा थाना कांड सं0-193/26 दिनांक-25/05/2026, धारा-303(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

*सीसीटीवी और तकनीकी अनुसंधान से पकड़े गए चोर:*

पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर एसडीपीओ रोसड़ा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई की। संदिग्ध राम सिंह, पे0-केदार राम और राम अवतार, पे0-नेवासू राम, दोनों सा0-मिर्जापुर, थाना-निजामाबाद, जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

 

कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर छिपाकर रखे गए चोरी के सभी सामान बरामद कर लिए गए। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

 

*बरामद सामान की सूची:*

पुलिस ने चोरी में गए फर्नीचर बनाने वाले 11 छोटे-बड़े औजार और अन्य सामग्री बरामद की है, जिनमें शामिल हैं:

1. बॉस कंपनी की ब्लू रंग की ड्रिल मशीन-01

2. बॉस ST650 कंपनी की ग्रे रंग की जिक्स्सा मशीन-01

3. KHAITAN कंपनी का ब्लैक रंग का पेच कसने का मशीन-01

4. एक लोहे का कंबी-01

5. कैमी कंपनी का ग्रे रंग का कील ठोकने का मशीन-04

6. कैमी कंपनी का ग्रे रंग का पिंचर मशीन-01

7. एजेंस एंगल ब्लू रंग का ग्राइंडर मशीन-01

8. बॉस कंपनी का ग्रे रंग का ग्राइंडर मशीन-01

9. अनंत कंपनी का लोहे का एक रेडा मशीन-01

10. हिटिको कंपनी का एक काले-पीले रंग का राउटर मशीन-01

11. टपारिया कंपनी के लोहे का 02 सिकिंजिंग-02

 

*छापेमारी दल में शामिल:*

1. पु0नि0 सह-थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार, रोसड़ा थाना

2. पु0अ0नि0 सुभाष चंद्र मंडल

3. पु0अ0नि0 अनीश कुमार

4. परि0पु0अ0नि0 कृति कुमारी

5. परि0पु0अ0नि0 मनीषा भारती

6. स0अ0नि0 जितेंद्र कुमार सिंह

 

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!