लव मैरिज के बाद कोर्ट पहुंचे लड़के की पिटाई:लड़की वालों ने कहा- मेरी बेटी को लेकर भागा था
भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट परिसर में उस समय हंगामे का केंद्र बन गया, जब प्रेम विवाह के बाद कोर्ट मैरिज कराने पहुंचे एक युवक पर लड़की पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। दर्जनों लोगों ने युवक को घेरकर जमकर मारपीट की। इस दौरान युवक की शर्ट तक फाड़ दी गई और कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है।
मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को भीड़ से बचाया। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बावजूद गुस्साए परिजन युवक पर हमला करते रहे। बाद में पुलिस युवक को हिरासत में लेकर युवती की तलाश में जुट गई, हालांकि युवती का कोई पता नहीं चल सका।
अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला
बगचप्पर निवासी नितेश सिंह का शाहकुंड थाना क्षेत्र के कोरण्डा गांव की रहने वाली 20 साल मुस्कान से प्रेम संबंध था। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ मंगलवार को आपसी सहमति से शादी कर ली थी जिसके बाद कोर्ट मैरिज कराने भागलपुर कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी।
वहीं, युवती की बुआ नीलू देवी ने नितेश सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने युवक को अपराधी प्रवृत्ति का बताते हुए कहा कि उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन से मुस्कान को सुरक्षित बरामद कर परिवार को सौंपने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
लड़की के परिजन बोले- बेटी की कोई अफेयर नहीं था
मुस्कान के परिजनों ने बताया कि सदस्य नितेश सिंह और मुस्कान के बीच कोई प्रेम प्रसंग नहीं था। उन्होंने बताया कि नितेश गांव का ही रहने वाला है और पारिवारिक संबंध होने के कारण घर आता-जाता था। महिला ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का अपहरण किया गया है और पुलिस से उसे सुरक्षित बरामद कर परिवार को सौंपने की मांग की।
वहीं, नितेश सिंह ने दावा किया कि उसने मुस्कान से देवघर में आपसी सहमति से प्रेम विवाह किया है। नितेश के अनुसार मुस्कान बालिग है और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। उसने आरोप लगाया कि लड़की के परिवार वाले दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे और इसी कारण उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। नितेश ने यह भी कहा कि मुस्कान अपनी मर्जी से उसके साथ रहना चाहती है और उसे परिवार के साथ भेजे जाने पर उसकी जान को खतरा हो सकता है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
