Samastipur

समस्तीपुर में पेट्रोल पंप पर मारपीट का वीडियो वायरल,40 हजार रुपए छीनने का आरोप

समस्तीपुर के रोसरा बाईपास सड़क पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने बुधवार रात नोजल मैन से मारपीट की। पेंट्रोल पंप संचालक का कहना है कि पेट्रोल बिक्री का करीब 40 हजार रुपए भी बदमाशों ने छीन लिया। इस घटना का अब सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक की ओर से नगर थाना को सूचना दी गई है।

 

पेट्रोल पंप संचालक विक्की नायक ने बताया कि उनका पेट्रोल पंप बाईपास सड़क पर है, जिस कारण 24 घंटे वह ग्राहकों को सेवा उपलब्ध कराते हैं। रात भी उनका पेट्रोल पंप खुला हुआ था। उनके कर्मी जयशंकर कुमार पेट्रोल पंप पर टोटो में बैठे हुए थे। इसी दौरान चार-पांच की संख्या में बदमाश वहां पर पहुंचे और कहने लगे की अगर यहां पर कारोबार करना है, तो रंगदारी देना पड़ेगा।कर्मी के प्रतिरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और पेट्रोल बिक्री का करीब 40 हजार रुपए उनसे छीन लिया गया।

 

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

 

कर्मी के साथ मारपीट और छिनतई की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें पांच युवक टोटो पर बैठे कर्मी को बाहर खींचते हुए नजर आ रहे है। एकं कर्मी ने बीच बचाव भी किया है। लेकिन उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान जेब से रुपए भी निकाल लिया गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाईपास सड़क पर रोसरा की ओर फरार हो गए।

थाना अध्यक्ष बोले- जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी

 

नगर थाना अध्यक्ष सह पत्र अजीत कुमार ने बताया पेट्रोल पंप पर मारपीट की बात सामने आई है। रुपए छीनने का भी आरोप लगाया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। पेट्रोल पंप संचालक की ओर से सीसीटीवी भी उपलब्ध कराया गया है। जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!