Patna

शिक्षा मंत्री बोले जुलाई में टीआरई 4 की वैकेंसी आएगी, 20 हजार की भर्ती

पटना.जुलाई में टीआरई 4 की वैकेंसी निकलेगी। इसके माध्यम से 20 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। सरकार का लक्ष्य 5 वर्ष मे 1 लाख शिक्षकों की भर्ती का है। ऐसे में प्रति वर्ष 20 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। हालाकि, पहले टीआरई 4 के माध्यम से 46 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारी की गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लेकिन, सरकार प्रत्येक वर्ष शिक्षकों की भर्ती करने की योजना से नए अभ्यर्थियों को फायदा होगा और पुराने अभ्यर्थियों को भी कई बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा, टीआरई 4 के नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी की जा रही है। हर स्थिति में जुलाई में भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी निर्देश दिए जा चुके हैं। विभागीय स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

 

हालाकि, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने टीआरई 4 के माध्यम से होने वाली भर्तियों की संख्या बताने की जगह, इंतजार करने को कहा है। उन्होंने कहा, इस बार पर्याप्त और उचित संख्या में बहाली की जाएगी। जानकारी के मुताबिक टीआरई 1, 2, 3 के माध्यम से लगभग 2.50 लाख शिक्षकों की भर्ती की गई है। इसकी वजह से बिहार में 5.80 लाख शिक्षकों की संख्या हो चुकी है। ऐसे में 2030 तक शिक्षकों की संख्या 6.80 लाख हो जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!