शादी के 8 दिन बाद पत्नी हुई लापता, नगदी-जेवर भी गायब
बिहार।बक्सर.जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज आठ दिन बाद ही एक नवविवाहिता के अचानक घर से गायब हो जाने से ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया। मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है और पति ने पत्नी के कथित प्रेमी पर भगा ले जाने और घर से नगदी व जेवरात ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार चौसा नगर पंचायत के नरबतपुर निवासी मिथिलेश कुमार यादव की शादी 8 मई को भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्छु टोला निवासी सोनी कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी और कुछ ही दिनों में घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
दूसरे युवक से फोन पर बात करने का आरोप परिवार का आरोप है कि नवविवाहिता एक युवक से मोबाइल पर लगातार बातचीत करती थी और आशंका है कि वही युवक शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ भगा ले गया। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित पति ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले को लेकर थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नवविवाहिता अपने प्रेमी संग भागी है। पुलिस नवविवाहिता को बरामद करने की कोशिश के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
