Dalsinghsarai

दलसिंहसराय के केवटा चौर में 27 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र केवटा पंचायत के कागपुर में गुरुवार सुबह सनसनी फैल गई.यहां चौर में एक 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है.मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं.परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना केवटा कागपुर चौर की है।मृतक की पहचान कागपुर केवटा निवासी तिरवेणी राय के पुत्र अजित कुमार, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है।ग्रामीणों ने सुबह चौर में शव देखा और परिजनों को सूचना दी।

क्या बोले भाई:
मृतक के बड़े भाई चंदन कुमार राय ने बताया कि अजित पिछले 6 साल से विजयवंत एंड संस पेट्रोल पम्प में काम करता था। बुधवार रात करीब 10 बजे वह काम से घर लौट रहा था।परन्तु घर नहीं लोटा।सुबह उसकी गाड़ी सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली।

शरीर पर मिले चोट के निशान:
चंदन ने बताया कि अजित के नाक से खून निकला हुआ था। गले पर दबाने के निशान थे और सिर भी फटा हुआ था। अजित पांच भाइयों में सबसे छोटा था। दो साल पहले ही उसकी शादी कुमकुम से हुई थी। उसका एक साल का बेटा सत्यम है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां-बाप और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी:
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई. पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव मिलने की सुचना पर पुलिस पहुंची है. जाँच की जा रही है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!