अवधेश चौक से 124 लीटर नेपाली शराब संग छोटा राजन समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी . नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवधेश चौक से पुलिस ने 124 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब संग तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में नगर थाना क्षेत्र के बेलबनवा निवासी धीरज सहनी, रघुनाथपुर का राजन सहनी उर्फ छोटा राजन व मुफस्सिल थाना क्षेत्र का शंभू सहनी है। पुलिस को शहर में शराब की खेप की आने की सूचना मिली थी। इसके बाद थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
टीम ने छापेमारी कर नेपाली कस्तूरी शराब संग तीन तस्करों को दबोच लिया। तस्करों के पास से टेंपू व 94 हजार नकदी बरामद हुआ है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि नेपाल से शराब का खेप लाया गया था। बेलबनवा मुहल्ला में शराब की खेप पहुंचानी थी। गिरफ्तार राजन सहनी उर्फ छोटा राजन के पास से 98 हजार रुपए नकदी बरामद हुआ है।
थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। छापेमारी टीम मे थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने अलावा अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, दारोगा मतवर राम, आशीष कुमार सिंह के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
