Dalsinghsarai

आर.बी.कालेज,दलसिंहसराय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित 

दलसिंहसराय। रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय, दलसिंहसराय में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के तहत ‘ मिशन लाइफ ‘ के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों की कड़ी में महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवकों ने अमरूद, जामुन, कटहल आदि फलदार एवं छायादार पौधे लगाए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अपने संबोधन में डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रकृति के संतुलन हेतु पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है।आए दिन विविध कारणों से प्रकृति असंतुलित होती जा रही है। यही वजह है कि अनेक प्राकृतिक आपदाएं मानव सह मानवेतर प्राणियों को त्रस्त करती रही हैं। इन आपदाओं से मुक्ति हेतु हमें अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण करना होगा। हमारे महाविद्यालय की एन. एस. एस. इकाई इस क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रही है।

 

 

मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विमल कुमार, डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय, डॉ. राजकिशोर, डॉ. सुधांशु शेखर आदि,शिक्षकेतर कर्मचारी श्रीमती कामिनी सिन्हा, सपना कुमारी, मलय कुमार, रवीन्द्र कुमार, अनिल कुमार आदि, स्वयं सेवक शबनम प्रिया,निशा कुमारी, प्रगति कुमारी, लवली कुमारी,नीतू कुमारी, दीपमाला,चंदा कुमारी,पायल कुमारी, धीरज कुमार, हरिओम कुमार,अमन कुमार, विशाल कुमार, सार्थक कुमार आदि सहित एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!