Samastipur

समस्तीपुर में अधिवक्ता के घर से लाखों के जेवर और नकदी की चोरी 

समस्तीपुर: नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित महादेव चौक के समीप चंद्रा मार्केट में सोमवार देर रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. बदमाशों ने एक अधिवक्ता के घर में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली. घटना के समय गृहस्वामी और उनके परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे, जिसके कारण किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित अधिवक्ता अजय कुमार झा के घर सोमवार रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से प्रवेश किया और घर में रखे कीमती सामान को निशाना बनाया. बदमाशों ने घर के विभिन्न कमरों की तलाशी ली और सोने-चांदी के जेवरात के साथ नकदी लेकर फरार हो गए. मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग नींद से जागे तो घर का सामान बिखरा हुआ और अस्त-व्यस्त पड़ा मिला. इसके बाद परिवार के लोगों को चोरी की घटना की जानकारी हुई. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए. पीड़ित अधिवक्ता ने नगर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।

 

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मंगलवार को पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस को आवेदन देकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है. इसमें अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर करीब 65 लाख रूपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण व 55 हजार नकद चोरी का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस चोरी में शामिल बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!