पुलिस का रूपये लेने का विडिओ वायरल,एसपी ने किया निलंबित
समस्तीपुर: पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने जिले के रोसड़ा थाना में पदास्थापित सअनि योगेश्वर साह पर अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार हाहली में योगेश्वर साह द्वारा एक व्यक्ति से किसी केस के सिलसिले में रूपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हुआ था.
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने रोसड़ा डीएसपी को पूरे मामले में जांच का निर्देश दिया. जिसके बाद डीएसपी समर्पित प्रतिवेदन के आधार पर एसपी ने अनुशासन कार्रवाई करते हुए सअनि योगेश्वर साह को तत्काल प्रभाव से समान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया.
इसके विरोध अनुशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी.जिसके बाद पुलिस महकमो में हरकंप मच गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
