Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद तो टावर पर चढ़कर युवक ने जताया विरोध

समस्तीपुर।मोरवा हलई थाना क्षेत्र के ररियाही पंचायत में एक महीने के भीतर दूसरी बार एक शख्श ने टावर पर चढ़कर विरोध जताया है। बताया जाता है कि वार्ड चार निवासी कारी राय के बेटे सुरेश राय

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ने टावर पर चढ़कर पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर विरोध जताया ।घटना के बारे में बताया जाता है कि सुरेश राय को उसके भाई ने ही बेरहमी से मारपीट किया था।

 

 

 

इसको लेकर हलई थाना से उसके द्वारा गुहार लगाई गई थी। पुलिस के द्वारा मुकम्मल कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण वह मंगलवार की दोपहर तेज धूप में टावर पर चढ़ गया।तेज धूप के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर हरिशंकर प्रसाद के द्वारा मौके एक एंबुलेंस भेजा गया।हलई थाना की पुलिस सदल बल मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। किसी तरह समझाया बुझाकर उसे नीचे उतरा गया। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुट गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!