Vaishali

वैशाली में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या:पति समेत 4 लोगों पर FIR,की थी लव मैरिज

वैशाली में 2 दिन पहले नवविवाहिता की हत्या मामले में आज FIR दर्ज हो गया है। पुलिस ने पीट-पीटकर और जहर देकर मर्डर मामले में पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना बालिगांव थाना क्षेत्र के भूसाही गांव की है।मृतका की पहचान 20 वर्षीय अमृता कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी नौ महीने पहले भूसाही निवासी प्रमोद पंडित के बेटे मनीष कुमार से हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, अमृता और मनीष ने प्रेम विवाह किया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दहेज के लिए प्रताड़ित करता था पति

मृतका की बड़ी बहन ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही अमृता को उसके पति मनीष और सास द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार, ससुराल वाले बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे।

परिजनों ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने अमृता के मोबाइल फोन से उसके मायके वालों के सभी नंबर ब्लॉक कर दिए थे। इससे वे अमृता से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार देर रात अमृता की पीट-पीटकर और जहर देकर हत्या कर दी गई।

जांच में जुटी FSL की टीम

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बालिगांव थाने की पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से नमूने एकत्र करने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!