Samastipur

समस्तीपुर:15 दिनों से ठप नल-जल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

समस्तीपुर।वारिसनगर.प्रखंड क्षेत्र के हजपुरवा गांव अंतर्गत वार्ड संख्या-2 में पिछले पंद्रह दिनों से नल-जल योजना ठप रहने के कारण रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पानी की गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीणों ने गांव की मुख्य सड़क को जाम कर प्रशासन एवं विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से कुछ देर तक आवागमन भी पूरी तरह बाधित रहा। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे बाल्टी, गैलन, डिब्बा सहित अन्य बर्तन लेकर सड़क पर बैठ गए और अपनी नाराजगी जताई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि करीब एक पखवाड़े से वार्ड में नल-जल योजना पूरी तरह बंद पड़ी है, जिसके कारण लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को दूसरे वार्डों एवं दूर-दराज के चापाकलों से पानी लाकर किसी तरह काम चलाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में जल संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। सुबह से लेकर देर शाम तक महिलाओं को पानी भरने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। कई बार पानी के लिए आपसी विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप था कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। विभागीय उदासीनता के कारण लोगों में काफी नाराजगी है।

 

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नल-जल सेवा बहाल नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब खराब पड़ी व्यवस्था को दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। सड़क जाम एवं प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई। इसके बाद बीडीओ अजमल परवेज ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!