ग्राम पंचायत,बालकृष्णपुर मडवा में बाल हितैषी विधिक सेवाएं योजना पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
दलसिंहसराय।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय की ओर से रविवार को ग्राम पंचायत बालकृष्णपुर_मड़वा के सार्वजनिक चबूतरा, मिर्जापुर गंज में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की “बाल हितैषी विधिक सेवाएं एवं बच्चों के लिए विधिक सेवा योजना, 2024” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पैनल अधिवक्ता आकाश कुमार ने बच्चों के अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल संरक्षण कानून एवं अन्य महत्वपूर्ण बच्चों से संबन्धित विधिक विषयों पर ग्रामीणों एवं अभिभावकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में विधिक जागरूकता बढ़ाना एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति लोगों को सजग करना रहा। विधिक जागरुकता शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत पारा विधिक स्वयं सेवक जितेंद्र कुमार सिंह एवं आमलोगों ने भाग लिया।