Vaishali

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोनपुर मंडल में वॉटर रिफिल पॉइंट्स के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु विशेष अभियान

वैशाली.विश्व पर्यावरण दिवस (24/05/26) के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक प्रदूषण में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थापित वॉटर रिफिल पॉइंट्स का निरीक्षण किया गया तथा उनकी कार्यप्रणाली एवं यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को अपनी पानी की बोतल स्वयं भरने के लिए प्रोत्साहित करना तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक बोतलों के उपयोग को कम करना है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

 

अभियान के दौरान स्टेशनों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (PA System) के माध्यम से विशेष घोषणाएं भी की गईं, जिनमें यात्रियों से अपनी पुन: उपयोग योग्य पानी की बोतलों का प्रयोग करने तथा प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में सहयोग देने की अपील की गई। साथ ही, स्वच्छता एवं सतत विकास से जुड़े संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

 

सोनपुर मंडल द्वारा संचालित यह पहल पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास के प्रति भारतीय रेल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मंडल प्रशासन ने यात्रियों एवं आमजन से अपील की है कि वे प्लास्टिक मुक्त एवं हरित भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!